फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में एक घायल

Fri, 17 Apr 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के करौंदी चौराहे पर बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें मदनपुर थाना क्षेत्र के नकईल निवासी शंकर 33 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 नंबर सेवा से महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नकईल गांव निवासी शंकर बाइक से ससुराल परसियां मिश्र जा रहे थे। लोगों के अनुसार वह करौंदी चौराहे के निकट पहुंचे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही तेज और अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे शंकर बुरी तरह से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने 108 नंबर सेवा से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी भेजा। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें