फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में मारपीट, महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली के विवाद में मारपीट, महिला समेत चार घायल
विज्ञापन

बघौचघाट। थाना क्षेत्र के बसडीला मैनुद्दीन गांव में दो पक्षों के बीच नाली विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पथरदेवा भिजवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के बसडीला मैनुद्दीन गांव में नाली में पानी बहाने पर कहासुनी होने लगी। इसी बीच बात बिगड़ गई और मारपीट हो गई। एक पक्ष के परमहंस प्रजापति, सुदर्शन, प्रमोद, सुभावती देवी घायल हो गए। दूसरे पक्ष के इंद्रजीत प्रजापति भी चोटिल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पथरदेवा भिजवाया। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने बताया मारपीट की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर दोषी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें