फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Wed, 12 Feb 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। तहसील परिसर में मंगलवार को बार एसोसिएशन की ओर से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। जबकि सभी पदाधिकारियों ने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने बार संघ के नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष लक्ष्मी दीक्षित, महामंत्री संतोष सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत मिश्र के अलावा संयुक्त मंत्री उमेश विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरेश मिश्र, कार्यकारिणी सदस्य श्रवण सिंह, राममनोहर चौहान, नागेंद्र मिश्र, रामबदन सिंह, प्रमोद तिवारी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अंबिकेश प्रताप सिंह, अमित तिवारी, राजेश कुशवाहा, उधव प्रसाद आदि को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया। विधायक ने कहा कि वकील दबे, कुचले, पीड़ितों और शोषितों को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातों पर वकीलों को हड़ताल नहीं करना चाहिए। मौके पर अनंत पीठ के पीठाधीश्वर आंजनेय दास, एसडीएम अंगद यादव, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें