फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दौड़ में मारकंडेय और आराध्या अव्वल

Wed, 12 Feb 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम खेल मैदान में हीरक जंयती के अवसर पर मंगलवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मारकण्डेय, जबकि बालिका वर्ग में आराध्या प्रथम रहीं। बीआरडी पीजी कालेज देवरिया के प्राचार्य प्रोफेसर शरद चंद्र मिश्र ने खेल का शुभारंभ किया। बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में रितेश, विवेक, जबकि रेखा चौहान और रागिनी सैनी क्रमश: द्वितीय-तृतीय रहे। बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में काजल, ताहिरा और रागिनी प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। इस अवसर पर महिला महाविद्यालय में भी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया। मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर शंभूनाथ तिवारी, डॉ.सेराज, विनीत पांडेय, आरती पांडेय, अरविंद पांडेय, धनंजय तिवारी, विवेकानंद, प्रज्ञा तिवारी, मंजू यादव, प्रतिमा पांडेय, राधेश्याम, रवींद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, विनय, सत्यप्रकाश तिवारी, विधात्री त्रिपाठी, सिद्धिदात्री तिवारी, रवि कुमार, राजू कुमार, राजीव कुमार पांडे, रीता यादव, अनीता जायसवाल, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें