फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रासेयो के शिविरार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Fri, 20 Feb 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता रैली निकालते बीआरडीपीजी कालेज देवरिया के एनएसएस स्वयंसेवक
विज्ञापन
देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के पांचवें दिन बृहस्पतिवार का आरंभ लक्ष्य गीत के साथ किया गया। इसके बाद ग्राम साहू टोला और मेहड़ा पुरवा में स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने हाथों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन


स्वयंसेवक हाथों में मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखे बैनर और पोस्टर के साथ युवा हो तुम देश की शान-उठो जागो करो मतदान, अपनी ताकत को पहचान-आओ चलो करें मतदान आदि नारे लगाते हुए लोगों से लोकतंत्र के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए आग्रह किया। बौद्धिक सत्र में जीव विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. वीके पांडेय ने डिजिटल डिटॉक्स और मानसिक स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि आज का समय डिजिटल क्रांति का समय है। इससे हम चाह कर भी दूर नहीं हो सकते हैं। इसके अधिकप्रयोग से हमारा मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग का नशा अन्य नशे से ज्यादे खतरनाक है। यह हमारे मस्तिष्क में डोपामाइन नामक हार्मोन को उत्सर्जित करता है। इसके कारण हमें खुशी मिलती है और इससे से हम नशे की आदत लग जाती है। इस समस्या का निदान एक दिन में सम्भव नहीं है। इस नशे से मुक्त होने के लिए सकारात्मक सोच के साथ प्रतिदिन प्रयास करना होगा। प्रकृति के नजदीक और शारीरिक गतिविधि को महत्व देना होगा, जिससे शरीर के साथ हमारा मस्तिष्क भी मजबूत होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्योत कुमार सिंह, डॉ. विजय कुमार पाल, डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. भावना सिन्हा आदि उपस्थिति रहीं।

सशक्त व्यक्तित्व से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत बृहस्पतिवार को वार्ड संख्या-17, लवरछी में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवकोंं ने भ्रमण करते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त व्यक्तित्व से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने व्यक्तित्व-विकास को व्यक्ति की वास्तविक पहचान बताते हुए कहा कि अनुशासन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास तथा सामाजिक दायित्वों की समझ से ही एक सुदृढ़ व्यक्तित्व का निर्माण होता है। उन्होंने युवाओं से नैतिक, बौद्धिक एवं सामाजिक रूप से स्वयं को सक्षम बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को प्राचार्य प्रोफेसर शंभुनाथ तिवारी, वेदप्रकाश सिंह, हेमंत आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व शिविरार्थियों ने चयनित वार्ड संख्या 17 में मतदाता जागरूकता रैली निकाला। जहां स्वयंसेवकों ने नागरिकों को मतदान के अधिकार, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। रैली के बाद सड़क सुरक्षा विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में टीम नंबर सात ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम पहली और दूसरी टीम ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा पांचवी टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। मौके पर प्रो. प्रज्ञा तिवारी, डॉ. मंजू यादव, डॉ. अरविन्द पाण्डेय, आंचल साहनी, सौम्या, शिवानी सिंह, निधि पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें