फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 415 विद्यालयों में 50 से कम नामांकन पर नोटिस

Wed, 29 May 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
यू-डायस 2023-24 के डाटा में नामांकन में कमी आने पर बीईओ से मांगा जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सत्र 2023- 24 के यू डायस डाटा में पिछले वर्ष के सापेक्ष जिले में 415 ऐसे विद्यालय हैं, जहां 50 से कम नामांकन हुए हैं। इस पर शासन स्तर से नाराजगी जताई गई है। इसके बाद बीएसए ने इन ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय, शिक्षकों व छात्रों की संख्या को लेकर शासन स्तर से पिछले साल से लगातार माॅनीटरिंग की जा रही है। सत्र 2023-24 में बैतालपुर विकास खंड में 21, बनकटा में 29, बरहज में 12, बरहज नगर क्षेत्र में चार, भागलपुर में 14, भटनी में 25, भाटपारानी में 30, भलुअनी में 24, देवरिया नगर क्षेत्र में 25, देवरिया सदर में 36, देसही देवरिया में 15, गौरीबाजार में 37, लार में 12, पथरदेवा में 41, रामपुर कारखाना में 13, रुद्रपुर में 14, सलेमपुर में 33, तरकुलवा में 30 ऐसे विद्यालय मिले हैं, जहां 50 से कम नए नामांकन हुए हैं। इसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने जिले के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन कम होने पर संबंधित ब्लाॅकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें