फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुर्घटना में घायल ई-रिक्शा चालक की घर पर मौत

Wed, 29 May 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरी बाजार। बैतालपुर क्षेत्र के सिरजम चौराहे के समीप एक ई-रिक्शा पलट गया। इससे चालक सहित एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों एक निजी अस्पताल में इलाज कराकर घर आ गए। अचानक रिक्शा चालक की तबीयत बिगड़ गई परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम सिरजम निवासी राजू मणि 35 व राजन चौहान 25 दोनों एक ही ई-रिक्शा को बारी-बारी चलाते हैं। सोमवार की रात वे रिक्शा लेकर वापस घर जा रहे थे कि देवरिया गोरखपुर मार्ग पर सिरजम चौराहे के समीप गांव जाने वाली सड़क पर अचानक ई-रिक्शा पलट गया। दोनों चोटिल हो गए। राजू को अधिक चोटें आईं। दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज हुआ और वे घर लौट आए। मंगलवार को भोर में राजन की तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बाबत थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि सिर में चोट लगने से मौत होनी बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें