फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महिला चिकित्सकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चार महिला चिकित्सकों को नोटिस
विज्ञापन

सीएचसी के अधीक्षक ने अनुपस्थित रहने पर की कार्रवाई
सीएमओ ने चारों महिला डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश
कार्रवाई के बाद अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप, सफाई देने में जुटे डॉक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थी। इसके चलते इलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं महिलाओं को भटकना पड़ा। डॉक्टर नहीं रहने की शिकायत किसी ने सीएमओ से कर दी। सीएमओ के निर्देश पर अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने चार महिला डॉक्टरों को नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटने की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेज दी। उधर, अनुपस्थित महिला डॉक्टर सफाई देने में जुटी हैं।
महिला वार्ड में सर्जन डॉ. रेनू मिश्रा, डॉ. नेहा मिश्रा, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन गुप्ता व डॉ. संगीता पांडेय की तैनाती है। विभागीय सूत्रों के अनुसार सोमवार को चारों महिला डॉक्टर 12 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंची थीं। इसके चलते इलाज कराने अस्पताल पहुंची सरिया देवी, कुसुम देवी, सबिता देवी, इंदु देवी, रागनी, पार्वती देवी, चंद्रावती को भटकना पड़ा। इसकी शिकायत किसी जनप्रतिनिधि ने सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय से कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने फोन कर सीएचसी के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार को जांच करने के निर्देश दिए। अधीक्षक की जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद उन्होंने डॉ. रेनू मिश्रा डॉ. नेहा मिश्रा डॉ. सुमन गुप्ता व डॉ. संगीता पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटने के लिए सीएमओ कार्यालय को पत्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
सोमवार को बिना सूचना दिए सीएचसी की चार महिला चिकित्सक अनुपस्थित रहीं। सीएमओ के निर्देश पर सभी अनुपस्थित महिला डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। इसके साथ ही सभी का एक दिन का वेतन काटने के लिए सीएमओ कार्यालय पत्र भेज दिया गया है।
-डॉ. अतुल कुमार, अधीक्षक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें