मईल। थाना क्षेत्र के पिपरा बांध गांव में मारपीट के मामले में फरार एक आरोपी के घर कोर्ट के आदेश पर सोमवार की शाम को पुलिस ने धारा 82 के तहत मुनादी कराकर घर व सार्वजनिक स्थान पर नोटिस चस्पा कराया।
पिपरा बांध गांव निवासी रणविजय सिंह मारपीट के पुराने के मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा है। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को एसआई राम सिंह पुलिसकर्मियों के साथ पिपरा बांध गांव में पहुंचकर मुनादी कराते हुए आरोपी के घर व सार्वजनिक स्थान पर नोटिस चश्मा कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपी के घर 82 की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा कराया गया है। संवाद