फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खिड़की के रास्ते घुसे चोरों ने मकान खंगाला

Tue, 16 Sep 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भलुअनी। कस्बे के नंदना नगर निवासी हरिकेश कुशवाहा के मकान में रविवार की रात चोर खिड़की में लगी लोहे की जाली काटकर घुस गए। नकदी सहित जेवरातों पर हाथ साफ किया। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नंदना नगर निवासी हरिकेश कुशवाहा का परिवार जीवित्पुत्रिका व्रत के कारण समय से भोजन कर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। इस बीच चोर खिड़की की जाली काटकर घर में घुस गए। इसकी परिवार के लोगों को भनक तक नहीं लग सकी। चोरी की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें