फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टेंपो चालक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Fri, 04 Apr 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। अगस्त 24 में एक चालक सीएनजी ऑटो लेकर फरार हो गया था। रामपुर कारखाना पुलिस ने चालक पर गबन का केस दर्ज किया था। चालक और टेंपो का पता नहीं चलने पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन

महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दूबे निवासी मनोज कुमार द्विवेदी ने सीएनजी ऑटो खरीदा था। ऑटो को रामपुर कारखाना क्षेत्र के परसौना गांव निवासी अखिलेश गोड़ चलाता था। आरोप है कि 27 अगस्त 24 को वह मनोज के घर से टेंपो लेकर गया, फिर लौटकर नहीं आया। कई दिनों की तलाश के बाद मनोज ने रामपुर कारखाना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी चालक अखिलेश पर गबन का केस दर्ज किया था, मगर उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी, न ही टेंपो मिल पा रहा था। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। दरोगा आसाराम ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें