बरहज। नगर के पटेल नगर निवासी रामजनम साहनी (50) की बृहस्पतिवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बताया जा रहा है कि रामजनम के मुंह से झाग निकल रहा था। चिकित्साधिक्षक डॉ. अजय पाल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद