फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हिस्ट्रीशीटरों व टॉप-10 अपराधियों पर करें सख्त कार्रवाई

Sun, 29 Mar 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- मदनपुर थाने का डीआईजी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन





मदनपुर। गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक एस चन्नप्पा ने शनिवार को थाना मदनपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए हिस्ट्रीशीटरों, टॉप-10 अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, अभिलेखों के संधारण, शस्त्रागार, हवालात, बैरक, मेस तथा परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। डीआईजी ने अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें