विधान सभा चुनाव के पर्चा दाखिला के लिए देवरिया कलेक्ट्रेट में की गई बैरिकेडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। विधानसभा चुनाव के लिए सात फरवरी से नामांकन पत्रों का दाखिला शुरू हो जाएगा। दिन में 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होगा। 14 फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैैै।
जिले में देवरिया, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, रुद्रपुर, बरहज, सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र शामिल है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न न्यायालय कक्षों में नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है। अधिकतम चार सेट में नामांकन जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। किसी भी निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम शामिल होना चाहिए। खुद अथवा प्रस्थापक के जरिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। अभ्यर्थी जिस विधान सभा क्षेत्र से नाम निर्देशन-पत्र दाखिल कर रहा है। उससे अलग क्षेत्र का मतदाता है तो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र से वोटर का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।