फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भी व्यक्ति नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एक भी व्यक्ति नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। इसके बाद भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सावधानी बरती जा रही है। लोगों की जांच कराने के साथ ही लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला। जिले में अब तक 20227 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 20005 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 221 लोगों की मौत हो चुकी है। जनपद में एक सक्रिय मरीज है।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोविड की रोकथाम के लिए संभावित व्यक्तियों की नियमित जांच कराई जा रही है। बुधवार को 1856 लोगों की जांच की गई। इसमें 713 एंटीजन तथा 1143 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। बुुधवार को एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला। जिले में एक एक्टिव केस है। पॉजिटिव के सापेक्ष 418777 लोगों की अब तक कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कराई गई है।
विज्ञापन

जनपद में बुखार के 143 मरीज मिले
देवरिया। जनपद के सीएचसी व पीएचसी पर बुखार के 143 मरीज आए। इसमें 15 वर्ष से कम उम्र के 39 तथा उससे अधिक उम्र के 104 मरीज शामिल हैं, जिसमें एक मरीज को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

20315 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जनपद में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द अधिक से अधिक लोगों को टीका लग जाए। बुधवार को 376 केंद्रों पर लक्ष्य 38 हजार के सापेक्ष 20315 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें युवा 2741, बुजुर्ग 594 तथा 45 वर्ष से ऊपर के 1330 को वैक्सीन की प्रथम तथा 15650 लोगों को द्वितीय डोज लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें