रात में कई सरकारी अस्पतालों में गैरहाजिर रहते हैं चिकित्सक और कर्मचारी
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जांच में उजागर हुई लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिले के 32 सरकारी अस्पतालों का शनिवार देर रात विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने अलग अलग जांच की। जांच में अधिकांश जगहों पर डॉक्टर नदारद मिले। जांच में डॉक्टर व कर्मचारियों की उपस्थिति, दवा की उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था, पानी व सफाई को गंभीरता से देखा गया।
सीडीओ रविंद्र कुमार के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा पर उपजिलाधिकारी सदर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतरौली पर तहसीलदार सदर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर पर उपजिलाधिकारी रुद्रपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर पर तहसीलदार रुद्रपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पर खंड विकास अधिकारी सलेमपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पर नायब तहसीलदार सलेमपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी पर उपायुक्त स्वत: रोजगार देवरिया ने जांच की। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाड़ी पर खंड विकास अधिकारी रुद्रपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पर उपजिलाधिकारी भाटपाररानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसुई पर तहसीलदार भाटपार रानी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतालपुर पर खंड विकास अधिकारी बैतालपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लीलापुर पर जिला कृषि अधिकारी देवरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार पर खंड विकास अधिकारी गौरी बाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेन पर खंड विकास अधिकारी रुद्रपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लार पर खंड विकास अधिकारी लार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी देवरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पर खंड विकास अधिकारी भागलपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया चंदौर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी देवरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना पर खंड विकास अधिकारी रामपुर कारखाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधुवा पर जिला विकास अधिकारी देवरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर खंड विकास अधिकारी भटनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर जिला कार्यक्रम अधिकारी देवरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा पर खंड विकास अधिकारी बनकटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुड़वार पर खंड विकास अधिकारी बनकटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा पर खंड विकास अधिकारी पथरदेवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवरिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा पर खंड विकास अधिकारी तरकुलवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देसही देवरिया पर खंड विकास अधिकारी देसही देवरिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा दौला कदम पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवरिया ने औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जहां सभी अधिकारियों ने डॉक्टर व कर्मचारियों की उपस्थिति, दवा की उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था, पानी व सफाई को गंभीरता से देखा।
इस दौरान सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सलेमपुर बीडीओ आनंद प्रकाश व नायब तहसीलदार पहुंचे। जहां इमरजेंसी में बीएमएस डॉ. आलोक भारती एक मरीज का इलाज करते हुए मिले। इसके साथ फार्मासिस्ट दीपक वर्मा व वार्ड व्याय प्रिंस कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा लेबर रूम में एएनएम माधुरी तिवारी, स्टाफ नर्स विमलावती देवी मौजूद रहीं। यहां मरीजों को शुद्ध पानी के लिए लगाए गए आरओ मशीन खराब हालत में मिला। ड्यूटी लिस्ट पुरानी थी। जिसे देखते ही नायब तहसीलदार भड़क गए। जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए इसे ठीक कराने की बात कही।