फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नौंवी की छात्रा को भगा ले गया प्रेमी

Sun, 24 Aug 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। नौंवी की एक छात्रा को प्रेमी बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना बुधवार की दोपहर का बताया जा रहा है। पुलिस ने छात्रा के चाचा की तहरीर पर प्रेमी पर केस दर्ज किया है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद प्रेमी का काॅल डिटेल खंगालने में जुटी है। उधर, चर्चा है कि प्रेमी ने मंदिर में छात्रा से शादी कर ली है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी नौवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। आरोप है कि स्कूल आने-जाने के दौरान क्षेत्र के एक युवक ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों को भगाने में प्रेमी का एक दोस्त मददगार बना था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें