फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नौ घंटे ठप रही बिजली सप्लाई

Fri, 27 Jan 2017 11:03 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बारिश के चलते हाईवोल्टेज तार में टेक्निकल फॉल्ट आ गया। शहर और देहात के इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रही। कई जगहों पर डिस्क पंक्चर के अलावा तार टूट गए। कर्मचारियों की मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल हुई। उधर, हाई-वोल्टेज से बरवा गांव में 30 घरों का उपकरण जल गए। शुक्रवार को सुबह मौसम ने करवट ली।
विज्ञापन


पांच बजे से बूूंदाबांदी शुरू हो गई। हवा के तेज झोंके से कई जगहों पर तार टूट गए। साथ ही डिस्क पंक्चर के चलते आपूर्ति ठप हो गई। शहर के रामलीला मैदान, पुरवा चौराहा, भटवलिया और नाथनगर समेत कई जगहों से आपूर्ति बाधित करनी पड़ी। सुबह के समय टंकियों से पानी खत्म हो गया। इसके चलते पानी के लिए लोग परेशान हो गए।

तैयारियों में मशक्कत करनी पड़ी। उधर, शहर के कसया रेलवे क्रॉसिंग के समीप अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आ गया। इसके चलते रामगुलाम टोला, भीखमपुर रोड, सिंधी मिल कॉलोनी, संकटमोचन नगर, इलाही टोला में समेत कई जगहों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बूंदाबांदी रुकने के बाद कर्मचारी खराबी दूर करने पहुंचें। कई घंटों की मशक्कत के बाद खराबी दूर की गई।
विज्ञापन


इसके बाद इसके अलावा भटवलिया के साउथ फीडर में गुरुवार की शाम को बिजली सप्लाई हुई। हाईवोल्टेज के चलते 30 घरों का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फूंक गए। इसके अलावा सुविखर समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें