फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक का पुतला जलाया

Fri, 27 Jan 2017 10:59 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
डुमवलिया चौराहे पर सपा प्रत्याशी मनबोध प्रसाद का पुतला जलाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। सपा प्रत्याशी व विधायक मनबोध प्रसाद का विरोध क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। नाराज लोगों ने डुमवलिया चौराहे पर विधायक का पुतला जलाकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने टिकट नहीं बदलने पर विरोध करने की चेतावनी दी। सपा विधायक मनबोध प्रसाद को प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में असंतोष है।
विज्ञापन


टिकट बदलने की मांग को लेकर शुक्रवार को डुमवलिया चौराहे पर विधायक मनबोध प्रसाद का सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने विधायक पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए पार्टी विरोधी काम करने की बात कही। लोगों ने कहा कि पांच साल तक विधायक ने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर गैर सपाइयों सा काम किया।

अल्पसंख्यक गांवों में हुए विकास कार्यों में भी अनदेखी की। अगर पार्टी टिकट नहीं बदलती है तो कार्यकर्ता अंत तक विरोध करेंगे। नवलपुर में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने बैठक कर विधायक का टिकट काटने की मांग चार दिन पूर्व किया था। इस दौरान गुलाब यादव, लहारी यादव, पंकज यादव, अनिरुद्घ तिवारी, सर्वानंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें