फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहाल हत्याकांड: दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार... हथियार बरामद, बाइक जब्त

Fri, 22 Nov 2024 08:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया में हुए निहाल सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे तीन नामजद आरोपी में से दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मुखबिर की सूचना पुलिस टीम ने शुक्रवार की भोर में घेराबंदी कर दो नामजद आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारकर घायल कर दबोच लिया और मेडिकल कालेज में पुलिस की सुरक्षा में भर्ती कराया। बीते सात नवंबर को थाना सुरौली इलाके के ग्राम जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर शुभम सिंह उर्फ निहाल सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी थी। 

निहाल की हत्या के बाद सुरौली पुलिस ने उसकी मां गायत्री सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धडपकड़ में जुट गई। एसपी संकल्प शर्मा ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने बीते  12 नवंबर को पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसमें दो शूटर भी शामिल थे जिन्होंने निहाल को गोली मारने की बात स्वीकारी थी। 
विज्ञापन

इधर, पुलिस टीम नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर ने दो के आने की सूचना दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नामजद दो आरोपी अनुराग गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता उर्फ डब्बा और आशीष पांडेय पुत्र स्व. सत्या पांडेय निवासीगण-वार्ड नंबर 16 रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली को पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया। 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मरवटिया के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी आशीष पाण्डेय के पास से एक पिस्टल और अनुराग गुप्ता के पास से एक देशी तमंचा और बाइक बरामद हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें