फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में रतजगा करना मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में रतजगा करना मजबूरी
विज्ञापन

खुखुंदू। स्थानीय उपकेंद्र में विद्युत कटौती रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इन दिनों बेतहाशा हो रही विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। इनका कहना है कि उमस भरी गर्मी में हो रही विद्युत कटौती से रतजगा कर रात गुजारनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि रात में कब बिजली आई और चली गई, इसकी भनक ही नहीं लग रही है। एक सप्ताह से अधिक समय से लगातार यह सिलसिला जारी है।
उपकेंद्र से खुखुंदू, मुसैला, बड़हरा, बीरपुर मिश्र, बैरौना, गड़ेर, परसिया, नूनखार, सिसई, बरसात, रजवल, एकडंगा कस्बा सहित तकरीबन ढाई सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति होती है। इस उमस भरी गर्मी में जमकर हो रही विद्युत कटौती से लोगों को रतजगा कर रात बितानी पड़ रही है। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि कंट्रोल से जैसे-जैसे सप्लाई मिल रही है, उसी तरह क्षेत्र में सप्लाई की जा रही है। शाम को थोड़े समय के लिए बिजली आती है। फिर आधी रात को आ रही है। कुछ देर रहने के बाद फिर कट जा रही है। इसके बाद दिन में भी एकाध घंटे ही बिजली मिल रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी में बिजली की जरूरत है तो जमकर कटौती की जा रही है। अब गेहूं की फसल भी कट चुकी है, फिरभी दिनभर बिजली गुल रह रही है। दिन में हवा चलने से कटौती की बात कही जा रही है, मगर रात में कटौती का जवाब कोई नहीं दे रहा है। निगम के कर्मचारियों ने बताया कि पूर्व की तरह कटौती जारी है, अभी कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शाम के बाद, फिर 12 बजे रात में आती हैं बिजली
खुखुदूं। क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि रोज शाम को थोड़ी देर बिजली रहती है। उसके बाद आधी रात में आती है। आधा से एक घंटा रहने के बाद फिर चली जाती है, इसके बाद सुबह आती है। दिन में भी एक से दो घंटे ही बिजली मिलती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ज्यादा कटौती हो रही है। नूनखार निवासी नंदलाल भगत, परसिया गुलाली निवासी हरे राम शर्मा, खुखुदूं निवासी बेचू राय और सेवानिवृत्त शिक्षक साधु शरण मद्धेशिया का भी कहना है कि एक सप्ताह से लगातार बिजली कटौती हो रही है। इससे काफी परेशानी हो रही है।
हर आधे घंटे पर हो रही कटौती, पढ़ाई बाधित
लार। अघोषित बिजली की कटौती व लोकल फाल्ट से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। दूसरी तरफ डीडीयू की परीक्षा दे रहे छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रात में बिजली गुल रहने से परीक्षा की तैयारी नहीं हो पा रही है तो दिन में उमस भरी गर्मी में उबल रहे हैं। सभी ने रोस्टर के मुताबिक बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उमस भरी गर्मी से निजात मिल सके व निर्बाध परीक्षा की तैयारी कर सके।
हर आधे घंटे पर अघोषित कटौती हो रही है। ऊपर से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। ऐसे में परीक्षा की तैयारी करने में काफी परेशानी हो रही है। खामियों को ठीक कर आपूर्ति मिलनी चाहिए। -काजल प्रजापति, बीए तृतीय वर्ष
लोकल फाल्ट से लोग आजिज आ चुके हैं। जैसे ही कुछ देर के लिए बिजली मिल रही है, जर्जर हुए तार होने से फाल्ट हो जा रहे हैं। रात में आपूर्ति बाधित होने से परीक्षा की तैयारी नहीं हो पा रही है। -ज्योतिष्मती आर्या, परीक्षार्थी
परीक्षाएं चल रही हैं। महज चार से पांच घंटे तक बिजली मिल रही है। ऊपर से हर आधे घंटे पर कटौती हो रही है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। -खुशबू त्रिपाठी, परीक्षार्थी
लटके बिजली के तार से हादसे की आशंका
भागलपुर। ब्लॉक के अंडिला गांव में बिजली के तार नीचे लटक गए हैं। गांव वालों को हादसे का भय सता रहा है। जेई से शिकायत के बावजूद तार को टाइट कर ऊंचा नहीं किया गया।
अंडिला गांव में दुर्गा मंदिर के समीप मुन्ना उपाध्याय के घर के सामने, गांव के मेन रोड पर व उच्च प्राथमिक विद्यालय पर बिजली का तार नीचे आ गया है। तार जर्जर होने के कारण फाल्ट की समस्या आती रहती है। गांव के लोग तार को जब हिलाते हैं तो आपूर्ति ठीक होती है। गांव के प्रधान विनीत उपाध्याय ने इसे ठीक कराने की मांग की है। जेई दीपक कुमार ने बताया कि तार पुराना होने के कारण ढीला हो गया है। इसे ठीक कराया जाएगा।
अघोषित बिजली कटौती से रुद्रपुर में मचा हाहाकार
रुद्रपुर। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार मचा है। भीषण गर्मी में आपूर्ति ठप होते लोग व्याकुल होकर सड़कों पर निकल जा रहे। दोपहर में बिजली सप्लाई चालू करते ही कई जगहों पर तार और जंफर चटक रहे हैं। बुधवार को नगर के बस स्टेशन और पिपरवा टोले पर तार और जम्फर जलने से अफरा तफरी मच गई। जर्जर तारों से निकल रही चिंगारी से नगर की आबादी पर खतरा मडरा रहा है।
विज्ञापन

बिजली विभाग नगर में दस और ग्रामीण क्षेत्रों में 12 से 14 घंटे बिजली कटौती कर रहा है। रोस्टिंग के नाम पर रात में हर दो घंटे पर बिजली कटने का सिलसिला जारी है। बिजली कटौती से बेहाल लोग रात में छतों पर निकल कर सोने को मजबूर है। दिन में कटौती से अस्पताल और सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हो रहे है। बिजली कटौती को लेकर लोगों में गुस्सा बना है। सुबह सात बजे बस स्टेशन स्थित फल मंडी के सामने तार टूट कर गिर गया। बाजार में अफरा तफरी मच गई। जिससे करीब दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। दोपहर में बिजली बहाल होते ही बस स्टेशन से मंदिर रोड पर लगा ट्रांसफार्मर का तार टूट गया और जम्फर जलने लगा। जिससे इलाके की शाम तक बिजली गुल रही। नगर के वार्डों में जर्जर तार और पोल के सहारे हो रही आपूर्ति से खतरा बना है। शाम को आपूर्ति के दौरान तारों के आपस में चटकने से चिंगारी निकल रही है। बिजली आने पर घनी आबादी के लोगों में हादसा होने का भय बना है। व्यापारी पिंटू पटेल, संतोष वर्मा, हरेंद्र जायसवाल, शिवानंद गुप्ता आदि ने कहा कि सीएम शेड्यूल के मुताबिक बिजली देने का निर्देश दे रहे है और अधिकारी लगातार कटौती कर रहे है। बिजली आधारित व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे है। इस बाबत एसडीओ अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि शेड्यूल के मुताबिक, बिजली आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिलने से दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें