फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन टेंपो सीज, तीन बस व नौ टेंपो का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन टेंपो सीज, तीन बस व नौ टेंपो का हुआ चालान
विज्ञापन

देवरिया। शासन की सख्ती के बाद अवैध स्टैंड और बिना फिटनेस के दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने बुधवार को अभियान चलाया। एआरटीओ और पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगे। इस दौरान पंद्रह वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
सुबह एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी ने शहर में संचालित अवैध टैक्सी, टेंपो स्टैंडों पर खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। तीन टेंपो को सीज किया गया, जबकि नौ टेंपो तथा तीन बसों का चालान किया गया। एआरटीओ ने वाहन को निर्धारित स्टैंड में ही खड़ा करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि अगर अवैध स्टैंड पर वाहन खड़े पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह गौरी बाजार और रुद्रपुर क्षेत्र में भीअभियान चलाया गया। एआरटीओ ने बताया कि फिटनेस के लिए नोटिस भेजा गया है। अगर इसके बाद फिटनेस नहीं कराते हैं तो उनके लिए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं व्यावहारिक दिक्कतें
देवरिया। एआरटीओ ने बताया कि स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में संभागीय परिवहन और पुलिस के सामने सबसे बड़ी दिक्कत तो यह है कि बसों में बड़े और छोटे छात्र होते हैं। अगर वाहन सीज कर दिया जाए तो छात्रों को उनके स्कूल और घर पहुंचाने की दिक्कत खड़ी हो जाती है। इसके कारण वाहन स्वामी को पहले नोटिस दिया जाता है। कई स्कूल संचालक नोटिस के बाद भी फिटनेस नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें