फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एनएचएआई टीम की ग्रामीणों से नोकझोंक

Thu, 16 Oct 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
एनएचआई टीम और ग्रामीणों के बीच हो रही नोकझोक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार रोड। राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पहुंचे एनएचएआई के कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच बुधवार को तीखी नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर तहसील प्रशासन को आना पड़ा। नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। एनएचएआई अधिकारी सुमित सिंह के नेतृत्व में बुधवार को एनएचआई टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन के नाम पर मिलने वाले मुआवजे दिए बिना कम्पनी के लोग मकान तोड़ने पहुंचे थे।
ग्रामीणों ने भुगतान के बाद कार्य शुरू कराने की बात कहीँ। इसको लेकर ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच कहासुनी होने लगी। एनएचआई के अधिकारी सुमित सिंह पर लोगों मे बदतमीजी का आरोप लगाते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोकझोंक व झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल. मईल पुलिस सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराते हुए समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि कहासुनी की सूचना पर मौके पर पहुंचा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें