फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवाहिता की पिटाई कर बच्चा छीना

Thu, 16 Oct 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव में बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे एक विवाहिता को पति और देवर ने पिटाई कर उसकी गोद से दो साल के बच्चे को छीन लिया।
आरोप है कि मंगलवार की दोपहर में पति की पिटाई के बाद विवाहिता बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। पति और देवर यहां भी पीछा करते आ पहुंचे। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से बच्चे को दिलाने और कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि बरहज थाना क्षेत्र में विवाहिता को मारा-पीटा गया है। यहां कोई विवाद नहीं हुआ है। उसे वहीं भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के एकडंगा निवासी कृष्ण मोहन पाठक की बेटी खुशबू देवी की शादी वर्ष 2022 में बरहज थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी राकेश दूबे के साथ हुई।
विज्ञापन

विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद से ही सास, ननद, देवर और पति उत्पीड़न करते हैं। मंगलवार की दोपहर में पति मारने-पीटने लगे। विवाहिता का आरोप है कि पति ने कहा कि बच्चे को छोड़कर चली जाओ।
किसी तरह बचकर वह अपने दो साल के बच्चे को लेकर मायके एकडंगा चली आई। बुधवार की सुबह पति और देवर यहां भी आ पहुंचे। दोनों ने उसे और मां की पिटाई कर बच्चे को छीन ले गए।
विज्ञापन

थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मारपीट बरहज थाना क्षेत्र में हुइ है। विवाहिता वहीं बच्चे को छोड़कर आई थी। यहां कोई विवाद नहीं हुआ है। वहां की पुलिस से बात की गई है। पीड़िता को वहां भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें