फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाई कीे शादी के जेवरात और रुपये लेकर नव विवाहिता लापता

Fri, 06 Jun 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई नवविवाहिता भाई के शादी के जेवरात और 68 हजार रुपये लेकर प्रेमी संग भाग गई। भाइयों ने डेढ़ माह पहले ही बहन की शादी धूमधाम से की थी। मई माह के अंत में भाई की शादी थी। वह मायके आ गई थी।
शादी की रस्मेंं पूरी होने के बाद लापता हो गई। भाई ने बहन के साथ कोई अनहोनी की आशंका जताते हुए शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की शादी अप्रैल माह में बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई है।
शादी के करीब डेढ़ माह बाद उसके भाई की शादी मई माह के अंत में थी। भाई उसे शादी से एक दिन पहले ससुराल से बुलाकर लाया था। भाई का आरोप है कि शादी की रस्में पूरी होने के बाद पांचवें दिन बाद भोर में शादीशुदा बहन लार क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने प्रेमी के साथ भाग गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में भाई ने लिखा है कि दूसरे भाई की शादी का पूरा जेवरात और घर में रखे 68 हजार रुपये लेकर बहन भागी है। गांव के एक शख्स के घर उसके प्रेमी की रिश्तेदारी है। प्रेमी उन्हीं के घर आता-जाता था।
विज्ञापन

इसी बीच दोनों में मोबाइल फोन से बातचीत करते-करते नजदीकियां बढ़ गईं। जब इसका विरोध करते थे तो विवाद हो जाता था। इसके बाद बहन की शादी कर दी गई। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।ै
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें