फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंधी में गिरे आम बीनने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट

Fri, 06 Jun 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। गाजीपुर भैंसही गांव में आंधी में गिरे आम को बीनने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के तीन महिला समेत आठ लोग घायल हो गए।
एक पक्ष के कैंसर पीड़ित युवक और दूसरे पक्ष के दो लोगों की गंभीर हालत देख सीएचसी के चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर में आई आंधी में गाजीपुर भैंसही गांव में पेड़ से गिरे आम को कुछ लोग बिनने लगे। इसे लेकर कहासुनी के बाद दो गुट में बटे लोग मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

पेड़ विवादित जमीन पर बताया जा रहा है। दोनों पक्ष से लाठी-डंडे चलने से मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मारपीट में एक पक्ष के कैंसर पीड़ित मुजाहिद बेग (55) और मिर्जा खालिद बेग (50) और दूसरे पक्ष के गांव के कोटेदार वसी अहमद उम्र (65), जकी अहमद (55), सैयद फैज (20), सुमैया सैयद (25), खान्सा सैयद (23), रसीदा खातून (50) घायल हो गईं। घायलों को गांव वाले पुलिस की मौजूदगी में सीएचसी ले गए। गंभीरावस्था में कैंसर से पीड़ित घायल मुजाहिद बेग और वसी अहमद, रसीदा खातून को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी।क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें