लार रोड। भागलपुर ब्लॉक के धरमेर गांव में नव युवक मंगल एवं सृजन सेवा संस्थान की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में सेवन फुटबॉल क्लब नेपाल और मार्डन फुटबॉल क्लब बलिया के बीच खेला गया। जिसमें नेपाल ने अलिया को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
मैच ब्लॉक क्षेत्र के धरमेर खेल मैदान में खेला गया।मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान आलोक सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने बेहतर खेल दिखाया, लेकिन कोई भी गोल नहीं हो सका।
दूसरे हाफ की शुरुआत के पांचवें मिनट में नेपाल के महेश थापा ने पहला गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके दो मिनट बाद नेपाल के जर्सी नंबर पाँच खिलाड़ी ने दूसरा गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। खेल के लगभग तीसवें मिनट में नेपाल ने लगातार दो और गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। अंतिम समय में बलिया की टीम एक गोल करने में सफल रही, लेकिन मुकाबला 4-1 से नेपाल के नाम रहा।
मैच में निर्णायक की भूमिका नूरदीन अहमद ने निभाई, जबकि साइड बाउंड्री पर नसीद अंसारी और अजीत कन्नौजिया तैनात रहे। इस दौरान प्रधान रामचंद्र गुप्ता, मार्कंडेय मल्ल आदि मौजूद रहे।र