फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया के तीन खिलाड़ी यूपी अंडर-14 में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में अंडर-14 क्रिकेट का फाइनल राउंड ट्रायल 7 दिसंबर को कमला क्लब, कानपुर में आयोजित किया गया। इसमें देवरिया के 13 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के शौर्य प्रताप शाही, चंद्रशेखर साहनी और वारिश आलम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यूपी के टॉप 120 खिलाड़ियों में जगह बनाई है। चयनित खिलाड़ियों में चंद्रशेखर साहनी और वारिश आलम देवरिया क्रिकेट एकेडमी, रजला रोड में कोच शाने हबीब के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं, जबकि शौर्य प्रताप शाही लखनऊ की एक प्राइवेट एकेडमी में अभ्यासरत हैं। इन खिलाड़ियों का सलेक्शन मैच 12 एवं 13 दिसंबर को कमला क्लब, कानपुर में होगा। प्रदेशभर से चुने गए 120 खिलाड़ियों को आठ टीमों में विभाजित कर आपस में मुकाबले कराए जाएंगे। ि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें