फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेनल्टी शूटआउट में नेपाल ने बरेली को हराया

Sat, 31 Jan 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। आदर्श सद्भावना क्लब बरियारपुर की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में शुक्रवार को नेपाल और बरेली की टीमें आमने-सामने रहीं। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा लेकिन निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें नेपाल की टीम ने बरेली को 4–2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मैच का उद्घाटन सांसद सदर शशांक मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। दर्शकों के उत्साह और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से पूरा मैदान जोश और उमंग से भरा रहा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर, अनिल पांडेय, मनोज मिश्र, प्रेम निवास पांडेय, दिवाकर यादव, संजीव यादव, बबलू अंसारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें