बरियारपुर। बेलवनिया उपाध्याय गांव की पूजा यादव पत्नी धर्मेंद्र यादव ने पड़ोसी पर 25 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पूजा ने तहरीर में कहा है कि उनके घर में रखे 25 हजार रुपये शुक्रवार को गायब हो गए। रविवार को रुपये न मिलने पर शक होने पर उन्होंने पड़ोसी दंपती से पूछताछ की। दोनों नाराज होकर विवाद करने लगे। एसओ बरियारपुर त्रिवेंद्र मौर्य ने बताया की तहरीर मिली हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद