फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल

Tue, 07 Oct 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के सठियाव गांव में सोमवार को आपसी विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। उधर, ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह विवाद शांत हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सठियाव गांव निवासी लालजी प्रसाद और राजेश प्रसाद के बीच आपसी विवाद को लेकर सोमवार को कहासुनी होने लगी। देखते-देखते विवाद बढ़ता चला गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से लालजी प्रसाद, देवांती देवी, अमित कुमार, दूसरे पक्ष से राजेश प्रसाद समेत दो लोगों के घायल होने की सूचना है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें