फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एनडीआरएफ ने भूकंप से बचाव का किया अभ्यास

Sat, 20 Sep 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील प्रशासन की ओर से शुक्रवार सेंट जेवियर्स स्कूल में भूकंप से बचाव के लिएमॉक ड्रिल किया गया। इसमें एनडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों ने आपदा में फंसे लोगों के प्राथमिक उपचार, सीपीआर, सांप के काटने पर उपचार देने के गुर बताए गए।
विज्ञापन

तहसीलदार अलका सिंह, सीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में सेंट जेवियर्स स्कूल में मॉक ड्रिल की शुरुअत सुबह करीब 10:30 मिनट पर हुई। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत अचानक स्कूलों की आपातकालीन घंटी बजी और विद्यार्थियों को भूकंप आने की सूचना दी गई। भूकंप थमने के बाद छात्र खुले स्थान पर इकट्ठा हुए जहां उनका हेड अकाउंट किया गया।
कोतवाल सुनील कुमार पटेल एनडीआरएफ, एनसीसी कैडेट्स व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर तुरंत ही बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके शुक्ल ने अतिथियों को अंगवस्त देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें