फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवाद ही भाजपा की विचारधारा: जयप्रकाश निषाद

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रवाद ही भाजपा की विचारधारा: जयप्रकाश निषाद
विज्ञापन

रुद्रपुर। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का दुग्धेश्वरनाथ मंदिर स्थित बहुउद्देशीय सभागार में बुधवार को संमेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने वाली भाजपा की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने की प्रबुद्ध जनो से अपील की गई।
विज्ञापन

संमेलन में राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि भाजपा की विचारधारा का केंद्र बिंदु राष्ट्रवाद है। यह पार्टी देश की एकता और अखंडता के लिए निरंतर सघर्ष करती रही है। देश का मान सम्मान बचाने के लिए तमाम नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी। जम्मू-कश्मीर भारत का मुकुट है। इसे बचाने के लिए जनसंघ के पुरोधा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने शहादत दी। उनकी शहादत को पीएम मोदी ने व्यर्थ नहीं जाने दिया। कश्मीर से काला कानून खत्म कर मोदी ने दो विधान दो निशान की परिपाटी को पूरी तरह पाट दिया। व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओपी मिश्रा ने कहा कि भाजपा देश का गौरव बढ़ाने में निरंतर लगी हुई है। विकास का नया इतिहास रचने वाली पार्टी ने देशभर में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान बढ़ाया है। आजादी के बाद से ही उपेक्षा झेल रहे इन मनीषियों के नाम को योगी सरकार अमर कर रही है। अलीगढ़ में महान सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने नाम पर विश्वविद्यालय की आधारशिला रखकर पीएम ने देश में राष्ट्रीय एकता का उदाहरण पेश किया है। विधानसभा प्रभारी महंत सिंह, डॉ रतनपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख ऊषा पासवान, छट्ठेलाल निगम, नित्यानंद पांडेय, महेश मणि, रमेश सिंह, सीपी सिंह, राजेश त्रिपाठी, दिलीप जायसवाल, रामसंतोष शुक्ला, कमलेश सिंह, वैभव सिंह, तेज प्रताप गुप्ता, सुशील चंद, अंकुर सिंह, जयबहादुर आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें