भलुअनी। स्थानीय कस्बा के शिवधरिया वार्ड स्थित अभयानंद इंटर काॅलेज में रविवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें पहले दिन शिविरार्थियों को शिविर की विशेषताएं और महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
प्रबंधक इंजीनियर सतीश सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। चयनित ग्राम गोविंद वल्लभ पंत नगर वार्ड पटखौली में शिविरार्थियों ने लोगों को राष्ट्र के प्रति जागरूक किया। प्रबंधक ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर विश्व बंधुत्व, वसुदैव कुटुंबकम का भाव जागृत करता है। इसमें अनुशासन, स्वावलंबन और सामाजिक उपयोगी क्रिया-कलापों में रूचि बढ़ती है। इससे पूर्व दिव्या यादव ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विभूति नारायण के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकालते हुए लोगों को मतदान के लिए शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिह, राजेश जायसवाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिभूषण पांडेय, विजय प्रताप सिंह, नवनीत कुमार माैजूद रहे।