-सफलता के लिए अधिक से अधिक मामलों को चिह्नित कर करें निस्तारित : जनपद न्यायाधीश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में प्री-ट्रायल बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय के समस्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत चार दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
जनपद न्यायाधीश ने कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों को चिह्नित कर लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाना है, जिसमें अन्य वादों के अलावा विशेषतः विशिष्ठ विषय-अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते संबंधित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद आदि के लंबित मामले एवं प्री-लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह के आधार पर किया जाएगा।
प्राधिकरण सचिव मनोज कुमार तिवारी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में लगने वाले मामलों का चिह्नांकन एवं निस्तारण व्यापक पैमाने पर करने हेतु अनुरोध किया गया।