फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किसान नहीं मनाएंगे दीपावली, 11 नवंबर को जिला होगी ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों का धरना नौवें दिन जारी, किसानों ने छठ पर्व को देखते हुए रैली की तिथि में किया परिवर्तन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया बाईपास व सलेमपुर नवलपुर बाईपास से प्रभावित किसानों की 11 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन एवं भूमि बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में धरना चल रहा है। पड़री चौराहे पर चल रहे धरना के नौवें दिन भी धरने की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह ने की।
बुधवार को धरने में मुख्य रूप से समिति के वरिष्ठ सदस्य राजनाथ यादव, भाकियू के जिला मीडिया प्रभारी अच्युतानंद तिवारी, सुधीर चौहान, पंकज खरवार, लल्लन यादव, कृष्ण कांत त्रिपाठी, दीपचंद गुप्ता आदि किसान शामिल रहे। उधर, बैतालपुर बरारी मोड़ पर चल रहा धरना नौवें दिन भी जारी रहा। धरना की अध्यक्षता अजय मणि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

भाकियू के आह्वान पर किसानों की बैठक महुआनी चौराहा स्थित विक्रम पब्लिक इंटर कॉलेज में हुई। इसकी अध्यक्षता देवरिया सदर के पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने किया। बैठक में यूनियन पूर्वी उप्र के उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें चार नवंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाली ट्रैक्टर रैली को छठ महापर्व को देखते हुए स्थगित कर दिया गया। सभी किसानों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि अब 11 नवम्बर को 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर जिला मुख्यालय विशाल रूप से ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

देवरिया सदर के पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने कहा कि 11 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाला ट्रैक्टर रैली ऐतिहासिक होगी। इसके लिए दीपावली के बाद से ही हम सभी को किसानों के दरवाजे पर जाकर उनसे संपर्क बनाना पड़ेगा। इस मौके पर अजीत त्रिपाठी, अरविंद सिंह, विनोद गुप्ता, सदानंद यादव, श्यामदेव राय, हरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, सुग्रीव मिश्रा, राजनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें