फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुंबई में पुलिस ने डाला डेरा, तीन स्वास्थ्यकर्मी रडार पर

Sun, 12 Oct 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मह​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज का गेट नंबर एक
विज्ञापन
पानी की टंकी में शव मिलने का मामला, पूरे दिन मेडिकल कॉलेज चौकी पर जमी रही एसओजी
विज्ञापन

घर से लेकर ससुराल तक कड़ियों को जोड़ने में जुटी पुलिस

अशोक का मेडिकल कॉलेज प्रशासन के पास सुरक्षित है रिकाॅर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। मेडिकल कॉलेज के पानी की टंकी में मिली लाश की पहचान होने के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। कोतवाली पुलिस की एक टीम मुंबई में डेरा डाले है। शनिवार को पूरे दिन एसओजी टीम मेडिकल कॉलेज चौकी में जमी रही। हाथ लगे इलेक्ट्राॅनिक साक्ष्य का मिलान मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज की मदद से किया। पुलिस की जांच पर गौर किया जाए तो तीन स्वास्थ्यकर्मी रडार पर हैं और रहस्यमयी वारदात का तार मेडिकल कॉलेज से जुड़ता जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के पास अशोक के भर्ती होने और इलाज से जुड़े सभी रिकाॅर्ड सुरक्षित हैं, मगर मौखिक रूप से मांगने पर कोई रिकाॅर्ड मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नहीं दिया। सूत्रों का कहना है कि पुलिस लिखा-पढ़ी में यदि मांगे तो इलाज से जुड़े अभिलेख मिल सकता है। मुंबई से लेकर गोरखपुर ससुराल और देवरिया मेडिकल कॉलेज तक उसके पहुंचने की कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। हालांकि, पुलिस कुछ कहने से परहेज कर रही, मगर जल्द ही रहस्यमयी वारदात से पुलिस पर्दा उठा सकता है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के विश्व कांप्लेक्स चंद्रोदय के सामने कुलगांव थाणे अंबरनाथ निवासी 61 वर्षीय अशोक गवांडे का शव छह अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज के पानी की टंकी में मिला था। पानी टंकी के बाहर बेड सीट और उसका ब्लू रंग का शर्ट पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने तीसरे दिन शव की शिनाख्त कर ली, मगर वारदात की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसकी जानकारी के लिए पुलिस की एक टीम मुंबई में जमी है और अशोक के भाई से संपर्क में है।
जांच में जो क्लू मिल रहा है, वह मैसेज मुंबई में मौजूद पुलिस टीम को भेजा जा रहा है। वहां पर पुलिस उस तथ्य की जानकारी अशोक के भाई से संपर्क कर ले रही है। वहीं पत्नी और साले की ओर से दी गई जानकारी भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। क्योंंकि 13 साल बाद अशोक का ससुराल आना, बिना कुछ खाए-पीए सिर्फ 20 मिनट रुकने के बाद 1200 रुपये लेकर जाना बड़ा सवाल है।
सूत्रों की मानें तो पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि वारदात का तार मेडिकल कॉलेज के ओपीडी बिल्डिंग से जुड़ा है। तीन स्वास्थ्यकर्मियों पर संदेह गहरा रहा है। पुलिस अशोक के घर मुंबई, गोरखपुर इसके ससुराल और देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंंचने का साक्ष्य जुटा रही है। 50 से अधिक मोबाइल नंबर पुलिस ने सर्विलांस पर लगा रखा है।

..

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का पुलिस का दावा, बिसरा सुरक्षित

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद बिसरा सुरक्षित किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गौर करें तो अशोक की आंत सूख गई थी। भोजन का थोड़ा भी हिस्सा नहीं था। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि मामला जटिल होने के कारण मौत की वजह स्पष्ट होने के बावजूद बिसरा प्रिजर्व इसलिए किया जाता है कि कोई जहरीला पदार्थ तो देकर नहीं मारा गया है।

..

बिजली आपूर्ति ठप होने से शातिरों का मकसद हुआ फेल

सर्जिकल वार्ड से पानी की टंकी तक पहुंचने का रहस्य से पर्दा उठाने के लिए पुलिस ने दिन-रात एक कर दी है। एक-एक पल की जानकारी एसपी खुद ले रहे हैं। सूत्रों की मानें तो शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है। जांच में पता चला है कि पानी की टंकी रोज सुबह भरी जाती थी। बारिश और आंधी के चलते मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते टंकी में पानी कम हो गया और शव निकलने वाली पाइप के सामने आकर फंस गया। इसके चलते पानी में दुर्गंध आने के अलावा पानी सप्लाई का फ्लो कम हो गया। अगर बिजली आपूर्ति ठप नहीं हुई होता और टंकी में प्रतिदिन पानी भरता रहता तो शायद इसकी जानकारी नहीं होती और शातिर अपने मंसूबे में सफल हो गए होते।
विज्ञापन


..
कोट

शव की पहचान होने के बाद जांच में कई साक्ष्य मिले हैं, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस काम कर रही है। ससुराल वालों से निकलकर सामने आई बातों को भी जांच में शामिल किया गया है। अशोक के भाई से भी पुलिस संपर्क कर रही है। मुंबई से गोरखपुर अपने ससुराल और देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचने तथा वार्ड से पानी की टंकी तक की कड़ियों को पुलिस जोड़ रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
-संजय रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें