भाटपार रानी । क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को मुहर्रम का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। या हुसैन की सदाओं से फिजा गूंज उठा। इस मौके पर कर्बला के शहीदों की याद में फातिहा व कुरान ख्वानी भी हुई।
भाटपार रानी कस्बा सहित भवानी छापर बाजार, सिरसिया बाबू, सिरसिया पवार, चकिया कोठी, भोपतपुरा, खेमीपुर, करजनिया, जयसौली, पिपरा बघेल उत्तर पट्टी, छपिया बघेल, भठहीं, परोहा, सबलगंज, टड़वा, भिंगारी बाजार, निशनिया पैकौली, सरयां, कुकुर घांटी, छपरा, धर्मखोर दुबे, धर्मखोर करन आदि गांवों में मुस्लिम समाज के लोगों ने ताजियाचौक पर रखा और कर्बला में ले जाकर दफन किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने लाठी-डंडे का खेल का शानदार प्रदर्शन किया।