धनगर समाज ने सांसद को किया सम्मानित
लार। नगर के चनुकी मोड़ के समीप धनगर समाज की ओर से रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति धनगर और गड़ेरिया जाति के लोगों को अनुसूचित प्रमाण पत्र दिया गया। धनगर समाज के लोगों ने सांसद रविंद्र कुशवाहा को सम्मानित किया।
सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास कर रही है। देश की आजादी के समय से ही घनगर समाज के लोग उपेक्षा के शिकार हैं। अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनने से धनगर समाज के लोगों का विकास होगा। इस समाज के लड़कों को शिक्षा के क्षेत्र में भी इसका लाभ मिलेगा। विमलेश पाल ने कहा कि देश को आजादी जरूर मिली थी लेकिन समाज के लोग गुलाम थे। पूर्व की सरकारें सिर्फ झूठा वादा कर वोट लेने का कार्य किया। भाजपा सरकार ने जो सम्मान धनगर समाज को दिया है। वह बेमिसाल है। आयोजक ने अंग वस्त्र देकर अथितियों का स्वागत किया। इस दौरान आयोजक धनगर समाज के उपाध्यक्ष विमलेश पाल, रवींद्र पाल, बलबीर सिंह दादा, अरुण सिंह, ब्रजेश धर दुबे, अमित सिंह, कमलेश पाल, लोटन पाल, अरुण पांडेय, राजेश सिंह, विकास रौनियार, संतोष पटेल, संजय दुबे, विष्णुकांत तिवारी, अशोक तिवारी, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे