फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैट्री चोरी मामले में पुलिस ने दो को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैट्री चोरी मामले में पुलिस ने दो को भेजा जेल
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के सिसई गुलाब राय शिवमंदिर परिसर से करीब सात दिन पूर्व सोलर बैट्री चोरी होने के मामले में पुलिस ने बैट्री बरामद कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया। रविवार को पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मेहियवां गांव स्थित रामजानकी मार्ग के किनारे खरपतवार के बीच सोलर लाइट की बैट्री बरामद किया। शिवमंदिर परिसर में मेहियवां निवासी पुजारी जीएन गिरी पूजा-अर्चन करते हैं। दी गई तहरीर में उन्होंने कहा है कि 13 दिसंबर की शाम वह मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक सोलर लाइट की बैट्री चोरी कर ले जाने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिए थे। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मेहियवां निवासी पंकज उर्फ टाइगर यादव और उसके साथी भड़सरा निवासी विशाल गोंड़ की निशानदेही पर बैट्री बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें