फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमी संग चली गई दो बच्चों की मां

Sat, 27 Dec 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो बेटियों की मां अपने प्रेमी के साथ चली गई। चार महीने पहले हुई इस घटना की सूचना मिलने पर विदेश से लौटा पति अब पत्नी को ढूंढ रहा है।
विज्ञापन

पति का कहना है कि उसने जब आरोपी से बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पति ने महिला के प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज करा दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह विदेश में रह कर कारपेंटर का काम करता है। घर पर उसकी मां, पत्नी और दो बेटियां रहती थीं। बीते सितंबर में जब वह विदेश में था, तब घर वालों ने सूचना दी कि उसकी पत्नी कस्बे के ही एक युवक के साथ चली गई है।
मामले को लेकर लोग थाने भी गए थे। बाद में दोनों पक्ष से जुटे लोगों में पंचायत कराई। पत्नी घर नहीं लौटी तो अब पति विदेश से घर आया है। उसका आरोप है कि उसने पत्नी लौटाने के लिए आरोपी युवक से बात की तो वह गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें