फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चों के खेलने के विवाद में मां-बेटे की पिटाई

Sat, 24 Oct 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव में शुक्रवार की सुबह बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटे की पिटाई कर दी गई। दोनों को चोटें आईं। परिजन ने नजदीकी अस्पताल में उनका इलाज कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी इंदू देवी पत्नी दुर्गेश चौहान के अनुसार, दरवाजे पर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उनके जेठ का बेटा आया और बेटे शिवम चौहान को पीटने लगा। शोर सुनकर वह बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। आरोप है कि जेठानी और आरोपी की मां ने भी मारपीट की। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें