बरियारपुर। कुशमौनी गांव की एक महिला ने गांव के चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगलवार को चार नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कुशमौनी निवासी रीता पत्नी छोटेलाल का आरोप है कि 8 जून की रात करीब नौ बजे गांव के एक व्यक्ति ने उनपर कूड़ा फेंक दिया। विरोध करने पर चार लोगों ने मिलकर उन्हें और बेटी को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।