फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समाधान दिवस पर अधिकांश लोगों को मिला केवल आश्वासन

Sun, 07 Dec 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा/तमकुहीराज। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे अधिकांश फरियादियों को मायूस होकर ही लौटना पड़ा। समाधान दिवस में आए राजस्व के कुछ मामलों को छोड़कर अन्य मामलों में कार्रवाई के बजाए अधिकारियों ने केवल आश्वासन दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील सभागार में एसडीएम आकांक्षा मिश्र और सीओ राकेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व के 19, पुलिस के नौ, विकास के तीन और अन्य विभाग से जुड़े 11 समेत कुल 42 मामले आए। इनमें से राजस्व से जुड़े केवल पांच मामलों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष 37 शिकायताें के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष को शीघ्र निस्तारण के निर्देश के साथ भेज दिया गया।
इसी तरह अपर जिलाधिकारी ( न्यायिक) की अध्यक्षता में शनिवार को खड्डा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के आठ में से दो मामलों का निस्तारण किया गया। एसडीएम रामवीर सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के आठ, पुलिस के 4, विकास के और अन्य विभागों के सात कुल 19 मामले दर्ज हुए। इस दौरान सीओ विरेंद्र सिंह सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें