खुखुंदू। बेमौसम बारिश ने इस बार मांगलिक कार्यक्रमों वाले परिवारों को खूब परेशान किया है। बीते 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश से सहालग फीका पड़ गया है।
लंबे समय से वैवाहिक कार्यक्रमों की तैयारियों करने वाले परिवार औंधे मुंह गिर कर रह गए है। हालात यह रहा कि नाश्ता से लेकर बने पकवान भी आंधी-पानी की भेंट चढ़ गए।
बताते चलें कि बीते माह 29 अप्रैल की शाम को आई आंधी-पानी पानी ने सहालग में पूरी तरह से खलल डाल दिया। नतीजा बारिश के बाद जो जहां रहा वहीं रुक गया। जिससे जिन घरों में सहालग था उन घरों में मिठाई और पाकवान बड़े पैमाने पर नुकसान हुए। उधर, इसके बाद तो मानों फिर बरसात शुरू हो गई। करीब-करीब हर दिन बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।
सबसे खास बात यह रही जब भी बारिश हुई तो अक्सर शाम के समय ही हुई। जिससे सहालग में पूरी तरह से खलल पड़ता रहा।
ऐसे में शायद ही कोई ऐसा परिवार बचा होगा जिसके यहां सहालग हो और उसके यहां टेंट, मिठाई और खाना पर खर्च हुआ पैसा बर्बाद नहीं हुआ हो। बेमौसम बारिश ने जिन परिवारों के यहां मांगलिक कार्यक्रम रहा उन सबको खूब रुलाया है।