फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन सिंह की बेटी के बेटे ने एसपी को दी तहरीर

Fri, 01 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी चिंतक रहे मोहन की संपत्ति बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को छोटी बेटी रीता सिंह के पुत्र प्रतीक ने एसपी को तहरीर देकर दो लोगों पर जान से मारने की धमकी देने और मकान नहीं बनने देने की बात कहा है।
विज्ञापन


वहीं राज्यसभा सदस्य का कहना है कि उनके साथ ज्यादती की जा रही है। देवरिया में इसके अतिरिक्त उनके पास रहने की कोई जगह नहीं है।


भुजौली कॉलोनी में समाजवादी चिंतक स्वर्गीय मोहन सिंह का कैंप कार्यालय है। दो वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने उनकी बड़ी बेटी कनकलता सिंह को राज्यसभा सदस्य बना दिया।

निधन के बाद उनकी पत्नी, छोटी बेटी और बड़ी बेटी के बीच विवाद शुरू हो गया। छह महीना पूर्व कनकलता सिंह ने भुजौली कॉलोनी के कार्यालय पर आवास बनवाने लगीं। इस पर छोटी बेटी रीता सिंह के बेटे प्रतीक सिंह ने आपत्ति की। एक हिस्से पर वह भी निर्माण कार्य कराने लगे।
विज्ञापन


प्रतीक का कहना है कि उनके हिस्से में बढ़कर मकान बनावाया जा रहा है। गुरुवार को दो लोगों ने निर्माण स्थल पर आकर उनको और मजदूरों को भगा दिया।

 शुक्रवार को उन्होंने एसपी को तहरीर देकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह का कहना है कि देवरिया में उनके पास रहने की कोई जगह नहीं है। यहां एक कमरा बनवा रहे हैं। यदि इसे भी रोक दिया जाएगा तो उन्हें किराए की मकान का ही सहारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें