फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बहन की मौत, भाई गंभीर

Thu, 31 Dec 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 मझौलीराज नगर में तेज बुखार से पीड़ित एक बच्ची की मौत हो गई। बुखार से ही पीड़ित उसके भाई का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बालिका की मौत के बाद मोहल्ले वालों में हड़कंप मच गया है। डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में पहुंची डॉक्टरों की टीम ने बीमार बच्चों को चिन्हित कर आवश्यक दवाईयां दीं।मझौलीराज नगर के दरोगा मोहल्ला निवासी अभय कुमार की पांच वर्षीय बेटी मुस्कान और तीन वर्षीय बेटे अविनाश को 27 दिसंबर को बुखार हुआ। घर वाले नगर के एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज करा रहे थे। बुधवार को दोनों बच्चों को तेज बुखार हुआ और वे बेहोश हो गए। घर वाले दोनों को लेकर सीएचसी पर आए जहां डॉक्टरों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया और गंभीर हालत में अविनाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची की मौत के बाद मोहल्ले वालों में खलबली मच गई। बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. डीवी शाही के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम मझौलीराज नगर के दरोगा मोहल्ले में पहुंची। मोहल्ले में गंदगी देख डॉक्टरों ने मोहल्ले वालों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। इसके बाद टीम टेढ़ी मोहल्ले में पहुंची। वहां जांच में रामअवतार की बेटी निधि, खुशी और निक्की खसरा से  पीड़ित मिली। डॉक्टरों के अनुसार इसके अलावा दोनों मोहल्ले में कोई बच्चा बीमार नहीं था। पूर्व में जिन बच्चों को खसरा और चिकन पॉक्स हुआ था वे ठीक है। मोहल्ले व घरों के आस-पास गंदगी की वजह से बच्चे बीमार हो रहे है। डॉक्टरों की टीम में सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र सिंह, डॉ. अतिउल्लाह, डा. अशद खान, फर्मासिस्ट आर्यन मौर्य  मौजूद रहे। डिप्टी सीएमओ डॉ. डीबी शाही ने बताया कि तेज बुखार से बच्ची की मौत हुई है। जिला अस्पातल में जो बच्चा भर्ती है। उसकी जांच कराई जा रही है। ताकि कोई और बीमारी न हो। दो दिन मोहल्ले में कैंप लगाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा और दवा वितरण करने का निर्देश मातहतों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें