देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर छह, आंबेडकर नगर भीखमपुर रोड स्थित तारा भवन गली में लगे मोबाइल टावर से मंगलवार की रात चोर बैट्री उड़ा ले गए।
विज्ञापन
आरोपियों की करतूत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है।
वायरल वीडियो में चोरों को टावर की बैट्रियों को मैजिक वाहन में लोड कर ले जाते हुए दिख रहे हैं। बैट्रियां चोरी होने की वजह से टावर रात से ही बंद पड़ा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क बाधित हो गया और उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद ा