रामपुर कारखाना। बीआरसी कार्यालय के सभागार में शनिवार को कृषि विभाग की ओर से मोटा अनाज के बारे में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया जो स्कूलों में नौनिहालों को इसके बारे में जानकारी देंगे। सहायक विकास अधिकारी अभय प्रताप पाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण कृषि विभाग की तरफ से आयोजित है। पूर्व एसएमएस फूलचंद निषाद ने मोटे अनाज का दैनिक जीवन में प्रयोग और उसके लाभ के बारे में जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती के तरफ झुकाव करने के बारे में भी बताया। संवाद