फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सात अन्य अवैध अस्पतालों का संचालक है एमएम अंसारी

Thu, 04 Dec 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। खामपार थाना के माधो छपरा में चल रहे अवैध अस्पताल जहां दो दिन पूर्व प्रसूता की मौत हुई थी उसका संचालक एमएम अंसारी बिहार सीमा पर सात अन्य अस्पतालों का संचालक है। 5 दिन पूर्व बिहार सीमा पर स्थित ग्राम परोंंहा में चल रहे उसके एक अस्पताल को भाटपार रानी पीएचसी प्रभारी डॉक्टर इमाम हुसैन सिद्दीकी ने सील किया था। उसके बावजूद वह दूसरे दिन से ही सील तोड़कर अस्पताल चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा चलाए जा रहे अन्य अवैध अस्पतालों में भवानी छापर, चकिया कोठी, पड़री आदि स्थानों पर तथा कुछ बिहार में विभिन्न स्थानों पर स्थित है, जिसका वह संचालक है। इन स्थानों पर झोलाछाप डॉक्टर कार्यरत हैं। किसी के पास कोई डिग्री नहीं है। इसके अलावा भाटपार रानी भिंगारी मार्ग पर फफेलिया मोड और छपिया में भी एमके बाबू नाम से अवैध अस्पताल झोलाछाप डॉक्टर द्वारा संचालित किया जाता है।
डॉक्टर एमएम सिद्दीकी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में इस तरह के चल रहे 17 अवैध अस्पतालों को तथा वर्ष 2024 में 13 अवैध अस्पतालों को सील किया था। ये न तो पंजीकृत थे और नहीं इनके पास कोई कागज़ थे। एक अभियान के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई थी। परंतु ये सभी अवैध अस्पताल उच्च अधिकारियों की मिली भगत से पुनः धड़ल्ले से चल रहे हैं जैसे एक दिन पूर्व सील किया गया माधो छपरा का एमएम अंसारी का अस्पताल दूसरे ही दिन सील तोड़कर ओपीडी चलाया जा रहा था। सायंकाल जिले की टीम एक एसीएमओ डॉ. एके सिन्हा के नेतृत्व में जांच करने पहुंची तो वह ओपीडी छोड़कर फिर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें